7 नवंबर को मनाया जाएगा भगवान पद्मप्रभु का जन्म एवं तप कल्याणक

0
32

जयपुर। जैन धर्म के छठे तीर्थंकर भगवान पद्मप्रभु का जन्म एवं तप कल्याणक महोत्सव 7 नवंबर शनिवार को जैन समाज की ओर से श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर जयपुर सहित विभिन्न स्थानों के दिगंबर जैन मंदिरों में विशेष धार्मिक आयोजन होंगे। मंदिरों में सुबह भगवान का अभिषेक, शांतिधारा और विशेष पूजा-अर्चना की जाएगी।

राजस्थान जैन युवा महासभा जयपुर के प्रदेश महामंत्री विनोद जैन ‘कोटखावदा’ ने बताया कि कल्याणक महोत्सव पर दिगंबर जैन मंदिरों में मंत्रोच्चार के साथ भगवान पद्मप्रभु का अभिषेक और शांतिधारा होगी। इसके बाद जन्म एवं तप कल्याणक से संबंधित श्लोकों का उच्चारण कर जयकारों के बीच विशेष अर्घ्य समर्पित किया जाएगा। अंत में महाआरती के साथ धार्मिक आयोजनों का समापन होगा।

उन्होंने बताया कि दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र पदमपुरा (बाड़ा) में मुनि मार्दवनंदी महाराज, पदमपुरा के साधु सेवा तीर्थ में आचार्य शशांक सागर मुनिराज ससंघ तथा निमोडिया स्थित गोलोक धाम में आचार्य प्रज्ञासागर महाराज ससंघ के सानिध्य में विशेष कार्यक्रम होंगे।

इसके अलावा नेवटा स्थित दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र, आगरा रोड स्थित श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र चूलगिरी, मोती सिंह भोमियों का रास्ता स्थित श्री दिगंबर जैन मंदिर चौबीस महाराज और श्री दिगंबर जैन मंदिर जीऊबाईजी, सांगानेर के अतिशय क्षेत्र मंदिर संघीजी, जनकपुरी, तारों की कूट तथा सूर्य नगर स्थित श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर सहित शहर के विभिन्न जैन मंदिरों में भी विशेष पूजा-अर्चना होगी। इन आयोजनों में दिगंबर जैन संतों का सानिध्य रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here