दीपोत्सव पर जयपुर पुलिस अलर्ट: कमिश्नर ने बाजारों में किया पैदल मार्च

0
34

जयपुर। दीपोत्सव पर शहर में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने और बाजारों में उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए जयपुर पुलिस अलर्ट मोड पर है। इसी के तहत पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल ने शुक्रवार शाम साढ़े सात बजे शहर के प्रमुख बाजारों में पैदल मार्च कर सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया। इस दौरान डीसीपी उत्तर करण शर्मा सहित पुलिस अधिकारी और जवान मौजूद रहे।

पुलिस कमिश्नर ने बड़ी चौपड़ से पैदल मार्च शुरू किया। इसके बाद जौहरी बाजार, सांगानेरी गेट सहित परकोटे के प्रमुख बाजारों का दौरा किया। उन्होंने बाजारों में पुलिस जाब्ते की तैनाती, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों और संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा इंतजामों की जानकारी ली। साथ ही अधिकारियों को सतर्कता बरतने और बाजारों में लगातार निगरानी रखने के निर्देश दिए।

पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल ने बताया कि दीपोत्सव को देखते हुए पूरे जयपुर में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। विशेष रूप से परकोटे के बाजारों में अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है। बाजारों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए यातायात व्यवस्था सुचारू रखने के लिए कई स्थानों पर डायवर्जन किया गया है।

जरूरत पड़ने पर शहर के अन्य इलाकों में भी यातायात डायवर्ट किया जाएगा। पुलिस का प्रयास है कि त्योहार के दौरान आमजन को सुरक्षित माहौल मिले और खरीदारी के लिए आने वाले लोगों को आवागमन में परेशानी न हो।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here