मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया अन्नकूट महोत्सव एवं श्याम भजन संध्या के पोस्टर का विमोचन

0
13

जयपुर। कृष्णा सरोवर वेलफेयर सोसाइटी की ओर से 14 नवम्बर को आयोजित होने वाले भव्य अन्नकूट महोत्सव एवं श्याम भजन संध्या के पोस्टर का विमोचन मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया। मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित इस अवसर पर सोसाइटी के पदाधिकारी एवं आयोजन से जुड़े सदस्य उपस्थित रहे।

इस पोस्टर विमोचन के दौरान सोसाइटी अध्यक्ष मदन सिंह माकड़ी, सीए सुशील कुमार शर्मा, रवि जोशी, मुख्य भामाशाह सौरभ शर्मा, संदीप शर्मा एवं रविशंकर शर्मा मौजूद रहे। सभी ने मुख्यमंत्री को आयोजन की जानकारी दी।

सोसाइटी पदाधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री की ओर से धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन के पोस्टर का विमोचन किया जाना उनके लिए गौरव और प्रसन्नता का विषय है। इससे आयोजन को विशेष पहचान मिली है। इस अवसर पर कृष्णा सरोवर वेलफेयर सोसाइटी की ओर से मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here