एशियन गेम्स के स्वर्ण पदक विजेता अयान लोचब बने केसीएल के सबसे महंगे खिलाड़ी

0
10
Asian Games gold medalist Ayan Lochab becomes KCL's most expensive player
Asian Games gold medalist Ayan Lochab becomes KCL's most expensive player

जयपुर। एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय कबड्डी टीम का हिस्सा रहे अयान लोचब कबड्डी चैंपियंस लीग (केसीएल) के दूसरे सीजन की नीलामी में सबसे महंगे खिलाड़ी बनकर उभरे हैं। झज्जर निवासी अयान को उनकी घरेलू फ्रेंचाइजी झज्जर जगुआर्स ने 17.4 लाख रुपए की रिकॉर्ड बोली लगाकर अपनी टीम में शामिल किया है।

जापान में आयोजित एशियन गेम्स में भारतीय टीम को स्वर्ण पदक दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले अयान के लिए अपने ही शहर की टीम का प्रतिनिधित्व करना खास उपलब्धि है। उन्होंने केसीएल के दूसरे सीजन में झज्जर जगुआर्स की ओर से खेलने के अवसर को सपने के सच होने जैसा बताया।

अपनी खुशी जाहिर करते हुए अयान लोचब ने कहा कि केसीएल के माध्यम से खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने और उच्च स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने का शानदार मंच मिल रहा है। इस तरह का अवसर और पहचान मिलना उनके लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि वह झज्जर से हैं और अपने ही शहर की फ्रेंचाइजी के लिए खेलना उन्हें अतिरिक्त प्रेरणा देता है। वह इस अवसर का पूरा फायदा उठाते हुए टीम के लिए बेहतर प्रदर्शन करना चाहते हैं।

अयान को मिली 17.4 लाख रुपए की रिकॉर्ड बोली से स्पष्ट है कि फ्रेंचाइजी आधारित कबड्डी लीग खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने और पेशेवर स्तर पर आगे बढ़ने के नए अवसर दे रही हैं। अंतरराष्ट्रीय अनुभव और एशियन गेम्स के स्वर्ण पदक के साथ अयान आगामी सीजन में झज्जर जगुआर्स के लिए दमदार प्रदर्शन करने के इरादे से मैदान में उतरेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here