फेक कॉलर ने बिल एप डाउनलोड करवाकर बुजुर्ग से 2.40 लाख रुपए ठगे

0
233
Police headquarters issued advisory regarding cyber fraud
Police headquarters issued advisory regarding cyber fraud

जयपुर। साइबर ठग नए-नए तरीके अपनाकर लोगों को अपने जाल में फंसा रहे हैं। विद्याधर नगर थाना क्षेत्र में एक फेक कॉलर ने बिल एप के फायदे बताकर 71 वर्षीय बुजुर्ग से 2.40 लाख रुपए की ठगी कर ली। शातिर ने फोन पर बातचीत के दौरान बुजुर्ग को झांसे में लेकर मोबाइल में बिल एप डाउनलोड करवा दिया। इसके कुछ देर बाद ही उनके बैंक खाते से रकम निकलने लगी। मोबाइल पर ट्रांजेक्शन के मैसेज आने पर ठगी का पता चला। पीड़ित ने शनिवार रात थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है।

एसआई लक्ष्मण सिंह ने बताया कि विद्याधर नगर निवासी मदन मोहन पारीक (71) के मोबाइल पर गुरुवार रात करीब 8:30 बजे एक व्यक्ति का फोन आया। कॉल करने वाले ने उन्हें एक बिल एप के बारे में जानकारी देते हुए उसके फायदे बताए। उसकी बातों में आकर बुजुर्ग ने बताए गए तरीके से मोबाइल में एप डाउनलोड कर लिया।

एप डाउनलोड करने के कुछ देर बाद ही बुजुर्ग के मोबाइल पर बैंक खाते से रुपए ट्रांजेक्शन होने के मैसेज आने लगे। देखते ही देखते शातिर ने उनके बैंक खाते से करीब 2.40 लाख रुपए निकाल लिए। लगातार ट्रांजेक्शन के मैसेज आने पर पीड़ित को अपने साथ हुई साइबर ठगी का पता चला।

पीड़ित की शिकायत पर विद्याधर नगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस कॉल करने वाले मोबाइल नंबर के आधार पर आरोपी की तलाश कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here