दिनदहाड़े ज्वेलरी शोरूम में 59 लाख की लूट: चाकू की नोक पर गार्ड और महिला कर्मचारी को बनाया बंधक

0
11

जयपुर। वैशाली नगर थाना इलाके में मंगलवार सुबह दिनदहाड़े एक बदमाश ने ज्वेलरी शोरूम में लूट की वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया । पुलिस के अनुसार वैशाली मार्ग स्थित सीरियस ज्वैलर्स में कस्टमर बनकर पहुंचे बदमाश ने चाकू की नोक पर सिक्योरिटी गार्ड और महिला कर्मचारी को बंधक बना लिया।

इसके बाद लाखों रुपए के हीरे के जेवरात बैग में भरकर फरार हो गया। वारदात में करीब 59 लाख रुपए के जेवरात लूटे जाने की बात सामने आई है। पूरी घटना शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई।

शोरूम मालिक सार्थक शर्मा ने बताया कि बदमाश 7 डायमंड के हार और 31 डायमंड की अंगूठियां ले गया है। एक हार की कीमत करीब 4 लाख रुपए और एक अंगूठी की कीमत करीब 1 लाख रुपए बताई गई है। इस हिसाब से लूटे गए जेवरात की कुल कीमत करीब 59 लाख रुपए है।

डीसीपी पश्चिम के अनुसार मंगलवार सुबह करीब 10:30 बजे बदमाश ग्राहक बनकर शोरूम पहुंचा। सिक्योरिटी गार्ड महावीर गुप्ता ने उसे सामान्य ग्राहक समझकर अंदर प्रवेश दे दिया। शोरूम में पहुंचने के बाद बदमाश ने महिला कर्मचारी अंजली को धमकाना शुरू कर दिया।

इस पर गार्ड बीच-बचाव करने पहुंचा तो बदमाश ने उसे भी पकड़ लिया और चाकू निकालकर धमकाया। इसके बाद चाकू की नोक पर महिला कर्मचारी से जेवरात निकालने को कहा। बदमाश ने शोरूम से डायमंड के हार और अंगूठियां बैग में भरीं और मौके से फरार हो गया।

अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (डीसीपी पश्चिम) राजेश कुमार गुप्ता ने बताया कि वारदात वैशाली मार्ग स्थित सीरियस ज्वैलर्स में हुई है। आरोपी बिना नंबर की स्कूटी से आया था। शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरों में पूरी वारदात रिकॉर्ड हुई है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और इलाके में नाकाबंदी कराई। आरोपी की तलाश में पुलिस की अलग-अलग टीमें गठित की गई हैं। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाश की पहचान और उसकी तलाश के प्रयास किए जा रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here