जयपुर। अखिल विश्व गायत्री परिवार, जयपुर जिले की ओर से आगामी 14 नवंबर को मानसरोवर स्थित गायत्री वेदना निवारण केंद्र में दीपावली स्नेह मिलन समारोह, प्रज्ञा गीतमाला एवं अन्नकूट महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस विशेष अवसर पर सुबह 10 बजे से एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक गोष्ठी भी आयोजित होगी, जिसमें जयपुर जिले के समस्त गायत्री चेतना केंद्रों, शक्तिपीठों, प्रज्ञा मंडलों और युवा मंडलों के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में भाग लेंगे।
गोष्ठी का मुख्य फोकस माताजी के जन्म शताब्दी समारोह 2026 के अंतर्गत 21-22 नवंबर को शांतिकुंज, हरिद्वार में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों पर विचार-विमर्श करना है। इस दौरान राजस्थान को सौंपी गई माताजी के भोजनालय की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के सफल संचालन हेतु विस्तृत कार्ययोजना तैयार की जाएगी। बैठक में संगठन के विभिन्न केंद्रों की सहभागिता, कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों और व्यवस्थाओं को लेकर भी रूपरेखा तय होगी।

















