युवा ओलंपिक में भारतीय मुक्केबाज अंबेकर ने जीता स्वर्ण पदक

0
12

नई दिल्ली। भारत के मुक्केबाज लैरिनलाकपम अंबेकर मीतेई ने डकार युवा ओलंपिक 2026 में स्वर्ण पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया है। उन्होंने पुरुषों के 50 किलोग्राम भारवर्ग के फाइनल में आयरलैंड के क्रिस्टियन जुबानी को रोमांचक मुकाबले में 3-2 से हराया।

अंबेकर ने फाइनल तक पहुंचने के सफर में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने इससे पहले कोलंबिया के इज्जोन जेफरी गालेआ अरेलानो को 5-0 से हराकर फाइनल में जगह बनाई थी। उनकी इस उपलब्धि को भारतीय मुक्केबाजी के लिए बड़ी सफलता माना जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here