सीकर रोड हादसे पर उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी गंभीर: अधिकारियों ने लिया मौके का जायजा

0
30
Deputy Chief Minister Diya Kumari sets an example of simplicity and traditional values ​​on Ram Navami.
Deputy Chief Minister Diya Kumari sets an example of simplicity and traditional values ​​on Ram Navami.

जयपुर। जयपुर-सीकर रोड पर 14 नंबर स्थित अनाज मंडी रोड पर हुए भीषण सड़क हादसे को उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने गंभीरता से लिया है। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को घटनास्थल पर पहुंचकर हालात का जायजा लेने और भविष्य में ऐसी दुर्घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए।

निर्देशों के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई), पुलिस और परिवहन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर हादसे से जुड़े हालात की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

उपमुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि सड़क सुरक्षा के मामले में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने संबंधित विभागों को आपसी समन्वय से दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए उचित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

मौके पर राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के क्षेत्रीय अधिकारी एवं परियोजना निदेशक, यातायात निरीक्षक, जिला परिवहन अधिकारी और जयपुर विकास प्राधिकरण के जोन-बी के उपायुक्त मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here