इंडिया स्टोन मार्ट प्रमोशनल बूथ का उद्घाटन: राजस्थान के पत्थरों में विदेशी खरीदारों ने दिखाई रुचि

0
19

जयपुर। राजस्थान के प्राकृतिक पत्थर उद्योग को वैश्विक बाजार से जोड़ने की दिशा में पहल करते हुए मिस्र की राजधानी काहिरा में आयोजित अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनी स्टोन अफ्रीका 2026 में इंडिया स्टोनमार्ट 2028 के विशेष प्रचार बूथ का भव्य उद्घाटन किया गया।

12 से 15 नवंबर तक आयोजित इस प्रदर्शनी में विभिन्न अफ्रीकी देशों के राजनयिकों, सरकारी प्रतिनिधियों और अंतरराष्ट्रीय उद्योग संगठनों के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान राजस्थान के मार्बल, ग्रेनाइट, सैंडस्टोन सहित अन्य प्राकृतिक पत्थरों में व्यापारिक रुचि दिखाई गई।

लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय संयुक्त महामंत्री नरेश पारीक ने बताया कि उद्घाटन समारोह में नामीबिया के राजदूत विएट्च एचसी मुप्या, दक्षिण सूडान के मंत्री कांग, रवांडा दूतावास की वाणिज्यिक अटैची एलिस, तंजानिया दूतावास की वाणिज्यिक अटैची नस्रिया, जाम्बिया दूतावास के वाणिज्यिक अटैची डेविन और सांस्कृतिक अटैची एनी तथा केन्या दूतावास के काउंसलर सैमुअल सहित कई गणमान्य अतिथि मौजूद रहे।

इसके अलावा लाइबेरिया दूतावास के काउंसलर लसाना ए. कीटा, इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ अरब बिजनेसमेन एंड इन्वेस्टर्स अब्रॉड के कार्यकारी निदेशक डॉ. अला अल-एसावी, विकास एवं राजनयिक मामलों की निदेशक हेबा अल गेंडी तथा विभागीय समन्वयक मोहम्मद खाल्टर ने भी सहभागिता की।

इंडिया स्टोनमार्ट के संयोजक नटवरलाल अजमेरा ने बताया कि प्रचार बूथ के माध्यम से राजस्थान के प्राकृतिक पत्थरों की विविधता, गुणवत्ता, आधुनिक प्रसंस्करण तकनीक और भारतीय स्टोन उद्योग की क्षमता को अंतरराष्ट्रीय खरीदारों, आयातकों, वास्तुकारों, स्टोन प्रोसेसर्स, मशीनरी निर्माताओं और वैश्विक व्यापारिक संगठनों के सामने प्रदर्शित किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here