रनएक्टिव हाफ मैराथन में एक हजार से अधिक धावकों ने लिया हिस्सा

0
35
More than a thousand runners took part in the R-n-Active Half Marathon.
More than a thousand runners took part in the R-n-Active Half Marathon.

जयपुर। राजधानी जयपुर में रनएक्टिव लाइफस्टाइल प्राइवेट लिमिटेड की ओर से आयोजित ‘रनएक्टिव हाफ मैराथन’ उत्साह और शानदार सहभागिता के साथ संपन्न हुई। प्रतियोगिता में एक हजार से अधिक धावकों ने हिस्सा लिया। पिकयोरलोन के प्रायोजन और एसबीआई लाइफ के सह-प्रायोजन में आयोजित इस मैराथन के संयोजक दीपेंद्र सिंह नेगी और अनुराग गौड़ रहे।

मैराथन का आयोजन सीबीआई फाटक से गंगा मार्ग की ओर किया गया। इसमें 21, 10 और 5 किलोमीटर की दौड़ श्रेणियां रखी गईं। मास्टर एथलेटिक एसोसिएशन से मान्यता प्राप्त इस प्रतियोगिता में 35 वर्ष से अधिक आयु के खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए किया गया। आयोजन के दौरान विजेताओं को चार लाख रुपए से अधिक की नकद पुरस्कार राशि वितरित की गई।

21 किलोमीटर की दौड़ के पुरुष वर्ग में नरेश कुमार माली ने एक घंटा 10 मिनट 59 सेकंड का समय निकालकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। रोहित साहब कुमार एक घंटा 19 मिनट के समय के साथ दूसरे और राजकुमार एक घंटा 22 मिनट के समय के साथ तीसरे स्थान पर रहे।

महिला वर्ग में चात्रु ने एक घंटा 20 मिनट 35 सेकंड का समय निकालकर पहला स्थान हासिल किया। पूजा एक घंटा 20 मिनट 36 सेकंड के साथ दूसरे और उषा शर्मा एक घंटा 27 मिनट 4 सेकंड के साथ तीसरे स्थान पर रहीं।

आयोजकों ने प्रतियोगिता के सफल और व्यवस्थित संचालन में सहयोग के लिए राजस्थान पुलिस, यातायात पुलिस और नगर निगम का आभार व्यक्त किया। आयोजन में ड्रीमकास्ट ने टिकटिंग एवं टाइमिंग पार्टनर, अन्नराष्ट्र और गुप्त वृंदावन ने खान-पान सहयोगी तथा एटरनल हार्ट केयर हॉस्पिटल ने चिकित्सा सहयोगी के रूप में सेवाएं दीं। इसके अलावा फिटयोग, लीप, गुलाबचंद प्रिंट्स, बीपॉप्स, मंडेला ट्रस्ट, भूटानी प्रॉपर्टीज एंड बिल्डर्स, तक्षरी, कोरोस और मैक्स प्रोटीन ने भी सहयोग किया।

रनएक्टिव संस्था धावकों के लिए और धावकों द्वारा के सिद्धांत पर काम करती है। संस्था का उद्देश्य दौड़ प्रतियोगिताओं को प्रोत्साहित करने के साथ नए धावकों को पेशेवर प्रशिक्षण और अनुभवी खिलाड़ियों को बेहतर मंच उपलब्ध कराना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here