जयपुर। जिला अंधता निवारण समिति एवं एसआरके हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित निःशुल्क नेत्र चिकित्सा एवं लेंस प्रत्यारोपण शिविर में 47 मरीजों को लाभ मिला। शिविर में मोतियाबिंद से पीड़ित मरीजों के सफल ऑपरेशन और लेंस प्रत्यारोपण किए गए। यह प्रक्रिया डॉ. अनुभूति शर्मा एवं डॉ. नीलम ने की। ऑपरेशन के बाद मरीजों को निशुल्क चश्मे भी वितरित किए गए।
डॉ. अनुभूति शर्मा ने बताया कि इस तरह के शिविर नियमित रूप से आयोजित किए जाते हैं। अब तक 10 हजार से अधिक मरीजों के निःशुल्क ऑपरेशन किए जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि ऑपरेशन कराने वाले मरीजों के लिए निःशुल्क भर्ती, भोजन और आवागमन की व्यवस्था भी की जाती है।

















