जयपुर। अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष (एजुकेशन) तथा सोशल एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष ब्रजेश पाठक का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के विद्यार्थियों, शिक्षकों और विद्यालय परिवार के सदस्यों के साथ राधिका पब्लिकेशन अलवर की निदेशक विम्मी और धर्मेंद्र सहित स्टाफ मौजूद रहा।
कार्यक्रम में बच्चों ने केक काटकर ब्रजेश पाठक को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। तालियों की गूंज के बीच पूरे ऑडिटोरियम में उत्सव का माहौल रहा। बच्चों के चेहरे पर खुशी और उत्साह दिखाई दिया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रिंसिपल एड्रियन फ्रैंक, वाइस प्रिंसिपल अल्पा जैन, सभी कोऑर्डिनेटर्स और विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
इस अवसर पर ब्रजेश पाठक ने विद्यालय के प्रिंसिपल, वाइस प्रिंसिपल, कोऑर्डिनेटर्स, शिक्षकों और विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि बच्चों का स्नेह, सम्मान और आशीर्वाद उनके लिए जन्मदिन का सबसे अनमोल उपहार है।
उन्होंने आदिनाथ पब्लिक स्कूल परिवार और राधिका पब्लिकेशन अलवर की निदेशक विम्मी का इस यादगार आयोजन एवं आत्मीय सम्मान के लिए धन्यवाद दिया। साथ ही बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय परिवार के स्नेह और बच्चों के प्यार ने इस आयोजन को यादगार बना दिया।

















