कार ने घर के बाहर झाड़ू लगा रही बुजुर्ग महिला को टक्कर मारी

0
123
death
death

जयपुर। मोती डूंगरी थाना इलाके में घर के बाहर झाड़ू लगा रही बुजुर्ग महिला को एक तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। इससे महिला की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक कार लेकर भाग निकला।

पुलिस के अनुसार आनंदपुरी मोती डूंगरी निवासी सूरज देवी घर के बाहर झाड़ू लगा रही थी। इसी दौरान तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल अवस्था में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां पर उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना को लेकर सूरज देवी के पोते लोकेश सैनी ने मामला दर्ज करवाया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here