आठ घंटे में बालिका का अपहरण करने वाला आरोपी हिरासत में

0
197

जयपुर। जयपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई में 9 वर्षीय बालिका के अपहरण के मामले का महज आठ घंटे में खुलासा कर बच्ची को सकुशल बरामद कर लिया गया। पुलिस ने मामले में एक आरोपी को हिरासत में लिया है, जो पहले भी गंभीर अपराध में सजा काट चुका है। यह कार्रवाई शिवदासपुरा थाना पुलिस, साइबर सेल और जिला विशेष टीम ने संयुक्त रूप से की।

पुलिस के अनुसार 14 मार्च 2026 को परिवादी रामनिवास बैरवा ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि 13 मार्च की सुबह उसकी 9 वर्षीय पुत्री ऋषिका और भतीजी राधिका गांव विमलपुरा स्थित स्कूल जाने के लिए घर से निकली थीं। शाम करीब 5 बजे राधिका घर लौट आई, लेकिन ऋषिका वापस नहीं आई। परिवार ने स्कूल में पता किया तो पता चला कि वह स्कूल पहुंची ही नहीं।

इस पर थाना शिवदासपुरा में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) राजर्षि राज वर्मा के निर्देशन में विशेष टीम गठित की गई। तकनीकी सहायता और साइबर सेल की मदद से पुलिस ने तलाश शुरू की और बालिका को चाकसू कस्बे से सकुशल बरामद कर लिया।

पुलिस ने आरोपी रामदयाल शर्मा उर्फ बाल्या (50) निवासी कूठाड़ा कानोता (जयपुर ) हाल निवासी विमलपुरा को हिरासत में लिया है। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी पहले भी एक महिला से दुष्कर्म और हत्या के मामले में दोषी ठहराया जा चुका है और उसे अदालत से आजीवन कारावास सहित सजा मिल चुकी है।

पुलिस ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए मेडिकल बोर्ड का गठन कराया गया है तथा प्रकरण में पॉक्सो एक्ट और एससी/एसटी एक्ट के तहत आगे की जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here