टीन मिस राजस्थान का जयपुर ऑडिशन 15 नवंबर को

0
9

जयपुर। राजस्थान की टीनएज गर्ल्स को अपनी प्रतिभा निखारने और नेशनल एवं इंटरनेशनल स्तर पर पहचान बनाने का अवसर देने के उद्देश्य से आयोजित टीन मिस राजस्थान का जयपुर ऑडिशन 15 नवंबर को होटल प्राइम सफारी में आयोजित किया जाएगा। ऑडिशन की शुरुआत सुबह 10:30 बजे से होगी।

टीन मिस राजस्थान की फाउंडर डायरेक्टर एकता जैन ने बताया कि यह राजस्थान की 13 से 19 वर्ष की बालिकाओं के लिए एक विशेष आयोजन है। इसके माध्यम से प्रतिभागियों को देश के जाने-माने ग्रूमर्स, ट्रेनर्स और फैशन इंडस्ट्री के विशेषज्ञों द्वारा ग्रूमिंग एवं ट्रेनिंग सेशन प्रदान किए जाएंगे। इसका उद्देश्य टीन गर्ल्स में आत्मविश्वास, व्यक्तित्व विकास, कम्युनिकेशन स्किल्स और प्रतिभा को निखारना है, ताकि वे भविष्य में अपने करियर के लिए बेहतर अवसर चुन सकें।

एकता जैन ने बताया कि प्रतिभागियों को इस प्रकार तैयार किया जाएगा कि वे पहले स्टेट लेवल पर राजस्थान का प्रतिनिधित्व कर सकें और आगे नेशनल एवं इंटरनेशनल प्लेटफॉर्म पर पहुंचकर प्रदेश का नाम रोशन करें। इस आयोजन की खास बात यह है कि इसमें किसी भी प्रकार की रजिस्ट्रेशन या पार्टिसिपेशन फीस नहीं ली जा रही है।

आयोजन में देश के प्रसिद्ध ग्रूमर्स एवं ट्रेनर्स यतेंद्र नेगी, निर्मला सेवानी, मिस राजस्थान के आयोजक योगेश मिश्रा एवं निमिषा मिश्रा, प्रसिद्ध फैशन फोटोग्राफर नरेंद्र सामोदा, शैलजा सुरी, राघव गोयल सहित कई अन्य विशेषज्ञ प्रतिभागियों को मार्गदर्शन देंगे।

जयपुर ऑडिशन के जूरी पैनल में मिस राजस्थान की पूर्व विजेताओं एवं रनरअप्स के साथ फाउंडर डायरेक्टर एकता जैन और मिस राजस्थान की आयोजक निमिषा मिश्रा शामिल रहेंगी।

ऑडिशन के लिए ड्रेस कोड ब्लैक वन पीस निर्धारित किया गया है। आयोजकों के अनुसार टीन मिस राजस्थान का उद्देश्य राजस्थान की किशोरियों को एक ऐसा मंच देना है, जहां वे अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास और कौशल के दम पर भविष्य में नई संभावनाओं की ओर आगे बढ़ सकें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here