यूनिक्लो का जयपुर के पैसिफिक मॉल में खुला पहला स्टोर

0
4
Uniqlo opens its first store at Pacific Mall in Jaipur
Uniqlo opens its first store at Pacific Mall in Jaipur

जयपुर। वैश्विक परिधान कंपनी यूनिक्लो ने जयपुर के पैसिफिक मॉल में राजस्थान का पहला स्टोर शुरू किया है। करीब 14 हजार 500 वर्गफुट में फैले इस स्टोर में पुरुषों, महिलाओं और बच्चों के लिए कपड़ों की विस्तृत रेंज उपलब्ध कराई गई है। भारत में यह कंपनी का 22वां स्टोर है।

स्टोर में फॉल-विंटर कलेक्शन के तहत हीटटेक, फ्लीस, पफटेक, सूफ्ले यार्न, निटवेयर और यूनिक्लो-सी के परिधान उपलब्ध हैं। उद्घाटन समारोह में स्थानीय परंपरा की झलक भी दिखी और अतिथियों ने कंपनी के लाल रंग से मेल खाते साफे पहने।

यूनिक्लो इंडिया के मुख्य वित्तीय अधिकारी एवं मुख्य परिचालन अधिकारी केंजी इनौए ने कहा कि जयपुर में पहला स्टोर खोलकर कंपनी उत्साहित है। शहर के लोगों से मिले उत्साह के बीच कंपनी स्थानीय ग्राहकों के साथ मजबूत संबंध बनाना चाहती है।

जयपुर में शुरुआत को खास बनाने के लिए कंपनी ने प्रिंसेस दिया कुमारी फाउंडेशन स्टोर के साथ मिलकर शहर की झलक वाले विशेष यूटीमी टी-शर्ट तैयार किए। वहीं, स्थानीय कलाकार श्रेया पराशरमपुरिया के सहयोग से गुलमेहर फाउंडेशन की मदद से हाथ से तैयार टोट बैग पर विशेष चित्र छापा गया।

कंपनी के ‘जयपुर वेयर्स लाइफवियर’ अभियान में नेहा लूथरा, प्रियम्वदा गोलछा, श्रेया पराशरमपुरिया, तेजस्वी चंडेला, समर्थ कासलीवाल, कुलदीप सिंह राठौड़ और अनंतजीत सिंह शामिल हुए। अभियान में इन लोगों ने अपनी पसंद और कहानियों के माध्यम से लाइफ वियर कलेक्शन को प्रस्तुत किया।

स्टोर खुलने से पहले यूनिक्लो के नाम वाली पुरानी कारों ने शहर की सड़कों पर प्रचार किया। पैसिफिक मॉल और चुनिंदा कैफे में भी जयपुर की संस्कृति से जुड़ी सजावट की गई। उद्घाटन पर पहले 200 ग्राहकों को राउंड मिनी शोल्डर बैग और थर्ड वेव कॉफी दी गई, जबकि 6 हजार रुपए या इससे अधिक की खरीदारी पर विशेष टोट बैग देने की पेशकश की गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here