झूठ बोलकर एक युवती ने की शादी :युवती और परिवार के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज

0
169
24 couples became companions in mass marriage ceremony ​
24 couples became companions in mass marriage ceremony ​

जयपुर। मानसरोवर थाना इलाके में झूठ बोलकर एक युवती द्वारा शादी करने का मामला सामने आया है। पहले पति को तलाक दिए बिना ही धोखा देकर दूसरे युवक से शादी कर ली। विवाहिता के घर छोड़कर जाने पर पूर्व से शादीशुदा होने का पता चला। थाने में पीड़ित ने पत्नी व उसके परिवार के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज करवाया है।

एएसआई जयसिंह ने बताया कि अलवर निवासी युवक ने मामला दर्ज करवाया है कि साल-2019 में परिचित ने बजाज नगर में रहने वाले परिवार के बारे में बताया। अपनी लड़की की शादी के लिए परिवार के लड़का ढूंढने में लगा है। पता चलने पर परिवार से लड़के वालों ने सम्पर्क किया। मिलने को बुलाकर खुद की बेटी को अविवाहित बताकर शादी के लिए दिखाया गया। दोनों परिवारों की ओर से रिश्ता तय होने पर मई-2019 में मानसरोवर स्थित मैरिज गार्डन में शादी करवा दी।

आरोप है कि शादी के बाद से ही लडकी के व्यवहार में बदलाव आ गया। अगस्त-2022 में बिना बताए घर छोड़कर चली गई। पीहर जाकर पूर्व विवाह का हवाला देकर वकील के जरिए उसे नोटिस भेजा। पूर्व विवाह के बारे में पता करने लडकी के घर पहुंचने पर परिजनों ने गलती से लिखना बनाया।

लडकी को दोबारा ससुरालवालों के साथ भेज दिया। मार्च-2023 में दोबारा बिना बताए घर छोड़कर अपने पीहर आ गई। पता करने पर लडकी के पहले से शादीशुदा होने का पता चला। पहले पति से बिना तलाक दिए उससे शादी करने की जानकारी मिली। पूर्व शादीशुदा होते हुए धोखे से दोबारा शादी करने का पता चलने पर पीड़ित ने मामला दर्ज करवाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here