चोरों ने सरकारी अध्यापक के घर से चुराए पचास लाख रुपये जेवरात सहित नकदी

0
275

जयपुर। हरमाड़ा थाना में सरकारी अध्यापक के घर पचास लाख रुपए की जेवरात सहित नकदी चोरी होने का मामला सामने आया है। जानकारी में सामने आया है कि चोर सीढ़ियों से दूसरी मंजिल पर पहुंचे और मेन गेट का लॉक तोड़कर अंदर घुसे। अलमारी-बक्से में रखे सोने-चांदी के जेवरात सहित नकदी चोरी कर ले गए। पुलिस ने मौके से सबूत जुटाकर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस ने बताया कि माचडा हरमाड़ा निवासी पूरन सिंह शेखावत के घर चोरी हुई है और वह सेकेंड ग्रेड अध्यापक है। नवम्बर-2022 में जयपुर से ट्रांसफर होने के बाद अलवर के गवर्नमेंट स्कूल में टीचर हैं और जयपुर स्थित मकान को किराए पर देकर वह परिवार के साथ अलवर में रह रहे हैं।

सोमवार रात बदमाशों ने दूसरी मंजिल पर स्थित उनके घर की बनी सीढ़ियों पर चढ़कर पहुंच कर मेन गेट का लॉक तोड़कर चोर अंदर घुसे। पूरे घर को चेक करने के साथ ही अलमारी-बक्से को तोड़कर उसमें रखा करीब 70 तोला सोने के जेवरात व एक लाख रुपए की नकदी चोरी कर ले गए। चोरी करने के बाद वापस जाते समय सीसीटीवी में कैद हुए।

लेकिन कहीं भी आते हुए सीसीटीवी में कैद नहीं हुए। अगले दिन देर शाम घर आए किराएदार को चोरी का पता चला। चोरी की सूचना पर मकान मालिक के आने पर पुलिस को बुलाया गया। पुलिस ने मौका-मुआयना कर सबूत जुटाए। पुलिस वारदात स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगालने के साथ चोरों की तलाश में जुटी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here