मिलने के बहाने धोखे से बुलाकर युवती से सामूहिक दुष्कर्म

0
491

जयपुर। एयरपोर्ट थाना इलाके में तीन परिचित युवकों के एक युवती से सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। जानकारी में सामने आया है आरोपितों ने मिलने के बहाने धोखे से बुलाकर उसके के साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। इस संबंध में पीडिता की ओर से थाने में मामला दर्ज करवाया गया है।

पुलिस ने बताया कि अलवर निवासी 21 वर्षीय युवती ने मामला दर्ज करवाया है कि अलवर निवासी आजमदीन उसका जानकार है। परिचित होने के कारण उससे बातचीत और मिलना-जुलना है। आरोप है कि मिलने के बहाने आरोपी आजमदीन ने बुलाया और उन्नीस जुलाई की शाम मिलने जाने पर बहाना बनाकर जगतपुरा ले गया।

पीड़िता का आरोप है कि आजमदीन ने अपने दोस्त अमर सिंह और महेंद्र के साथ मिलकर जबरदस्ती की। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। तीनों आरोपियों ने बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया। सामूहिक दुष्कर्म करने के बाद किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में जुटी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here