जयपुर। बजाज नगर थाना इलाके में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता के बयानों के आधार पर आरोपी बॉयफ्रेंड के खिलाफ पॉस्को एक्ट का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरु कर दी है।
थानाधिकारी पूनम चौधरी ने बताया कि थाना इलाके में रहने वाली युवती का आरोप है कि जनवरी -2024 में उसकी आरोपी से मुलाकात हुई थी। लगातार बातचीत होने के बाद दोनो में गहरी दोस्ती हो गई। आरोपी ने उसे बहाने से मिलने बुलाया और अकेला पाकर उसके साथ जबदस्ती की।
जिसके बाद आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ डेढ़ साल तक अलग-अलग जगहों पर ले जाकर दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपी ने जल्दी ही शादी करने का झांसा दिया। दबाव बनाने पर आरोपी ने शादी करने से इनकार कर दिया।
जिसके बाद युवती को खुद के साथ हुई धोखाधड़ी का एहसास होने पर उसने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया। पुलिस ने बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरु कर दी है।