गर्भवती महिला से छेड़छाड मामला: हिस्ट्रीशीटर ने पुलिस से बचने के लिए एमपी कोर्ट में किया सरेंडर

0
38

जयपुर। मालवीय नगर थाना इलाके में गत 25 मार्च को राह चलती गर्भवती महिला से छेड़छाड़ करने वाले हिस्ट्रीशीटर ने राजस्थान पुलिस से बचने के लिए अपना हुलिया बदला और पुराने डकैती के मामले में मध्य प्रदेश कोर्ट में सरेंडर कर दिया। राजस्थान पुलिस आरोपी राहुल गुर्जर (33) को जल्द ही एमपी से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार कर जयपुर लाएगी।

पुलिस जांच में सामने आया है कि मध्य प्रदेश का हिस्ट्रीशीटर राहुल गुर्जर बिजौर निवासी इतना शातिर है कि जयपुर से फरार होने के बाद ग्वालियर और मुरैना में फरारी काटी और राजस्थान पुलिस के डर से उसने दाढ़ी और मूंछे कटवा ली । ताकी कोई उसे पहचान न पाए। जिसके बाद उसे जेल ही सबसे महफूज जगह दिखाई दी और उसने 15 अप्रैल की सुबह करीब 11 बजे वह गुपचुप तरीके से मुरैना कोर्ट में वर्ष -2018 के एक डकैती मामले में सरेंडर की अर्जी लगा दी।

बताया जा रहा है कि आरोपी राहुल गुर्जर के खिलाफ हत्या का प्रयास,लूट ,डकैती और मारपीट जैसे 17 मामले न्यायालय में विचाराधीन है। राहुल गुर्जर मुरैना डकैती मामले में सालभर पहले जमानत पर रिहा होने के बाद से ही फरार चल रहा था और कोर्ट ने उसे भगोड़ा घोषित कर रखा था।

गौरतलब है कि 25 मार्च को पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ जवाहर सर्किल थाने में छेड़छाड़ कि शिकायत दर्ज कराई थी। जिसके बाद पुलिस ने मामले को गभीरता नहीं लिया। मामले की जानकारी सामने आने के बाद ड्यूटी ऑफिर महेश चंद और हेड कॉन्स्टेबल अंगदराम को निलंबित कर दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here