जयपुर। खोरा बीसल थाना इलाके में स्थित नांगल लाड़ी नाडा निवासी विवाहिता ने अपने पांच माह के बच्चे को छोड़ कर फंदे से लटक कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। जिसके बाद परिजन ही शव को फंदे से नीचे उतार कर चौमूं के सरकारी अस्पताल ले गए। इसी दौरान किसी ने मामले की जानकारी पुलिस कंट्रोल रुम को दे दी।
कंट्रोल रुम की मिली सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घर में मौजूद लोगों से बातचीत को ओर चौमूं के सरकारी अस्पताल पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लिया । जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए कांवटिया अस्पताल के मुर्दाघर में भिजवाया।
थानाधिकारी सुरेंद्र चौधरी ने बताया कि कंट्रोल रुम से सूचना मिली की एक विवाहिता ने पारिवारिक कारणों के चलते फंदे से झूल आत्महत्या कर ली और परिजन बिना पुलिस को सूचना दिए ही शव को फंदे से नीचे उतार चौमूं के सरकारी अस्पताल में ले गए है।
इतला मिलने के बाद ड्यूटी ऑफिसर शैतान सिंह मय पीईआर जाप्ता लेकर मौके पर पहुंचे। शैतान सिंह ने घर में मौजूद परिजनों से बाचीत की तो सामने आया कि घर के कुछ लोग महिला के शव को लेकर चौमूं के सरकारी अस्पताल गए है। सूचना पर थानाधिकारी सुरेंद्र चौधरी,एएसआई रणसिंह चौमूं के सरकारी अस्पताल पहुंचे।
जहां पर मृतका अनीता पत्नी संदीप उर्फ शंकर कुमार (30) अस्पताल में मौजूद मिले। पुलिस ने परिजनों से बातचीत कर शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए कांवटिया हॉस्पिटल शास्त्री नगर भिजवाया। थानाधिकारी सुरेंद्र चौधरी ने मर्ग दर्ज कर मामले की जांच एसीपी झोटवाड़ा के सुपुर्द कर दी है।



















