IPO में इन्वेस्ट के नाम पर व्यक्ति से ठगे 13 लाख 50 हजार

0
97

जयपुर। राजधानी के श्याम नगर थाना इलाके में आईपीओ में इन्वेस्ट के नाम पर साइबर ठगों ने 13 लाख 50 हजार रुपये की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। पुलिस जांच मे सामने आया कि ठगों ने वॉट्सऐप पर लिंक भेजकर आईपीओ में इंवेस्ट का झांसा दिया गया और प्रॉफिट सहित रकम निकालने के लिए 20 लाख रुपए नहीं जमा करने पर खाता फ्रीज कर आपराधिक मामला दर्ज कराने की धमकी दी गई। पीड़ित ने साइबर धोखाधडी का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में जुटी है।

पुलिस ने बताया कि निर्माण नगर के पदमावती कॉलोनी में रहने वाली पुनीत कुमार ने मामला दर्ज करवाया है कि उसके मोबाइल वॉट्सऐप पर एक लिंक आया। लिंक खोलने के बाद देखा तो आईपीओ में इंवेस्ट के लिए जानकारी दी गई थी। जहां पीडित की ओरसे जांच पड़ताल के बाद सभी दस्तोवेज सही लगे। 8 मई से आईपीओ में इन्वेस्ट करना शुरू किया और 27 मई तक कुल 13 लाख 50 हजार इन्वेस्ट किए।

इसके बाद आईपीओ अलॉट होने का मैसेज आया। मैसेज में बताया गया कि इन्वेस्ट रकम और प्रॉफिट निकालने के लिए 30 मई तक 20 लाख रुपए जमा कराने होंगे। नहीं तो आपकी इन्वेस्ट रकम को फ्रीज कर दिया जाएगा। आप पर आपराधिक मामला दर्ज होगा। परिचित-दोस्तों से सुझाव लेने पर साइबर धोखाधड़ी होने का पता चलने पर पुलिस को जानकारी दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here