एनआईए ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वालों पर लोगों के ठिकानों में मारी रेड

0
274

जयपुर। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए)ने शनिवार को पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले संदिग्ध लोगों के ठिकानों पर छापेमारी की और साथ ही इस ऑपरेशन को गोपनीय रखा गया है। इस दौरान बड़ी संख्या में संदिग्ध लोगों और उनसे मिले गैजेट्स की जांच एनआईए के सूत्रों के अनुसार जासूसी के शक में राजस्थान के तीन जगहों पर छापेमारी की गई है।

वहीं राजस्थान के अलावा दिल्ली, महाराष्ट्र, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, असम और पश्चिम बंगाल राज्यों में भी छापेमारी की गई है। संदिग्धों के घरों, कार्यालयों में दबिश दी गई है। सर्च के दौरान एनआईए की टीम को कई इलेक्ट्रॉनिक गैजेट, पैसों का ट्रांजैक्शन, मोबाइल कॉल डिटेल, मोबाइल से फोटो और मैसेज रिकवर हुए हैं। इस दौरान डिटेन किए गए लोगों से पूछताछ की जा रही हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here