ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर व्यक्ति से ठगे 11.50 लाख

0
150

जयपुर। करधनी थाना इलाके में ऑनलाइन ट्रेडिंग का झांसा देकर साइबर ठगों ने 11.50 लाख रुपए ठग लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में जुटी है। पुलिस के अनुसार मयूर विहार नांगल जैसा बोहरा निवासी सतीश कुमार वर्मा ने मामला दर्ज करवाया कि उसके पास वाट्सअप एक कॉल आया। काल कर्ता ने स्वयं का नाम अदिति बताया और कहा कि अगर आपको अच्छा मुनाफा कमाना है तो ऑनलाइन ट्रेडिंग में निवेश करो। विश्वास में आकर पीड़ित ने कई बार में 11.50 लाख रुपए का निवेश कर दिया।

निवेश करने के बाद न तो उसे मूल राशि मिली और न मुनाफा। ठगी का पता चलने पर पीड़ित ने पुलिस की शरण ली। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच सीआई सवाई सिंह कर रहे है।

होटल में कमरे बुक करवा कर चार बदमाश कर्मचारियों को बंद कर ले गए सामान

चित्रकूट थाना इलाके में चार बदमाशों ने होटल में दो कमरे बुक करवाए और शराब पीकर होटल कर्मचारियों को कमरे में बंद कर सामान लूट कर ले गए। पुलिस के अनुसार जयसिंहपुरा रोड निवासी सीताराम चोधरी ने मामला दर्ज करवाया कि सेक्टर तीन चित्रकूट में उसकी ढाका के नाम से होटल है। होटल में संजय चौधरी, मुकेश चौधरी, पूरण मल यादव और दिनेश ढाका आए।

आरोपियों ने होटल में दो कमरें बुक करवाए। रात को सभी ने शराब पार्टी की। इसके बाद आरोपियों ने होटल में मौजूद तीन कर्मचारियों को कमरों में बंद कर दिया और दो मोबाइल व सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर ले गए। घटना का पता लगने पर पीड़ित ने पुलिस की शरण ली। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here