हिन्दू सम्मेलन में सामाजिक समरसता के साथ लिया गया गौ रक्षा का संकल्प

0
44

जयपुर। शिवाजी पार्क जयपुर में विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन हुआ जिसमें मुख्य वक्ता गेंदालाल, सह क्षेत्र कार्यवाह, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ रहे व पूज्य प्रकाश दास महाराज मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम से पूर्व मोती डूंगरी गणेश मंदिर से भव्य कलश यात्रा निकाली गई जिसमें 1100 की संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। कलश यात्रा का मार्ग में जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता गेंदालाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि संगठित हिंदू समाज से ही भारत एवं विश्व का कल्याण संभव है तथा पंच परिवर्तन के द्वारा ही समाज परिवर्तन का मार्ग प्रशस्त हो सकता है इसलिए स्वयं के निजी जीवन व परिवार में पांच परिवर्तन की नियमित बातचीत होकर जीवन में उतारें।

कार्यक्रम में संत प्रकाश दास महाराज का भी सानिध्य रहा। महाराज जी ने अपने देश भक्ति भजनों ओजस्वी उद्बोधन से हिन्दू समाज को प्रेरित कर प्रत्येक व्यक्ति से गौ रक्षा का एवं प्रत्येक परिवार से एक गाय गोद लेने का संकल्प दिलाया।

कार्यक्रम में पांच परिवर्तन के विषयों यथा पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी, कुटुंब प्रबोधन, नागरिक शिष्टाचार व सामाजिक समरसता पर प्रदर्शनी लगाई गई साथ ही प्रेरणादाई साहित्य तथा गौ उत्पाद की स्टॉल भी लगाई गई।
आयोजन समिति के अध्यक्ष कर्नल राजेंद्र सिंह शेखावत सभी आगंतुकों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here