चार लाख की स्मैक के साथ एक तस्कर को धरा

0
169

जयपुर। जयपुर कमिश्नरेट की स्पेशल जिला स्पेशल टीम (क्राइम ब्रांच सीएसटी) ने शिवदासपुरा थाना इलाके में ऑपरेशन क्लीन स्वीप के तहत नशे के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए स्मैक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 79 ग्राम अवैध स्मैक और एक मोबाइल फोन जब्त किया है। जब्त स्मैक की बाजार कीमत करीब चार लाख रुपए बताई जा रही है।

पुलिस उपायुक्त अपराध अभिजीत ने बताया कि सीएसटी ने ऑपरेशन क्लीन स्वीप के तहत पुलिस थाना शिवदासपुरा में कार्रवाई करते हुए राहुल खरे निवासी अलेरा जिला झालावाड़ को गिरफ्तार किया गया है। जिसके पास से 79 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की है। आरोपित ने यह स्मैक सैंडल में छिपाकर रखी गई थी। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी पुलिस से बचने के लिए तस्करी का नया तरीका अपना रहा था।

वह स्मैक को सैंडल में सील कर ले जाता था और सप्लाई के दौरान विशेष कोडवर्ड का इस्तेमाल करता था। मंदिर परिसर में सैंडल बदलकर नशीला पदार्थ सौंपने की भी जानकारी सामने आई है। पुलिस आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है, जिससे तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान की जा सके।

ऑपरेशन क्लीन स्वीप में स्मैक तस्कर गिरफ्तार

जयपुर उत्तर पुलिस ने ऑपरेशन ‘क्लीन स्वीप’ के तहत नशे के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए नाहरगढ़ रोड थाना क्षेत्र से स्मैक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 4.14 ग्राम अवैध स्मैक जब्त की है। आरोपी से मादक पदार्थ की सप्लाई के स्रोतों को लेकर गहन पूछताछ की जा रही है।

पुलिस उपायुक्त जयपुर उत्तर करण शर्मा ने बताया कि नाहरगढ़ रोड थाना पुलिस ने मुखबिर से मिली पुख्ता सूचना के आधार पर इंद्रपुरी कॉलोनी ब्रह्मपुरी स्थित किराए के मकान में दबिश दी गई। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 4.14 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की गई। इसके बाद आरोपी अभय गुप्ता निवासी सिकराय जिला दौसा हाल नाहरगढ़ रोड जयपुर को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट 1985 की धारा 8/21 में मामला दर्ज किया है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने स्मैक अपने चाचा गोपाल गुप्ता से खरीदना बताया है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है और पूरे तस्करी नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here