पुष्य नक्षत्र पर परकोटे वाले गणेशजी का होगा विशेष अभिषेक

0
43
A special *Abhishek* of the walled-city Ganesha will take place on Pushya Nakshatra.
A special *Abhishek* of the walled-city Ganesha will take place on Pushya Nakshatra.

जयपुर। पुष्य नक्षत्र के पावन अवसर पर बुधवार को जयपुर स्थित परकोटे वाले गणेशजी मंदिर में भगवान गणेश का विशेष पुष्य नक्षत्र अभिषेक आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर प्रातःकाल वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान गणेश का विधिवत अभिषेक एवं विशेष श्रृंगार किया जाएगा। पुष्य नक्षत्र को धार्मिक दृष्टि से अत्यंत शुभ माना जाता है और इस दिन भगवान गणेश की पूजा-अर्चना एवं अभिषेक का विशेष महत्व माना जाता है।

मंदिर के महंत पंडित अमित शर्मा ने बताया कि अभिषेक के दौरान भगवान गणेश का आकर्षक श्रृंगार किया जाएगा तथा श्रद्धालु विशेष दर्शन कर सकेंगे। उन्होंने शहरवासियों एवं श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में मंदिर पहुंचकर भगवान गणेश का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है।

मंदिर प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। आयोजन के लिए मंदिर की विशेष सजावट भी की गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here