जयपुर। मोती डूंगरी इलाके में मंगलवार को हुए भीषण हादसा होते हुए बच गया। पंजाब रोडवेज की तेज रफ्तार बस ने रेड बत्ती पर खड़ी आईएएस की कार को टक्कर मार दी। जिसमें दोनो पति-पत्नी बाल -बाल बच गए, लेकिन इस हादसे में आईएएस की फॉच्र्यूनर कार क्षतिग्रस्त हो गई।
कॉन्स्टेबल कंवर सिंह ने बताया थाना इलाके में स्थित गणेश मंदिर चौराहे पर मंगलवार सुबह लाल बती पर खड़ी उसकी फॉच्र्यूर कार को पंजाब रोडवेज की बस ने टक्कर मार दी। जिससे कार में सवार दोनो दम्पति बाल-बाल बच गए। पूर्व आईएएस अशोक संपत राम अपनी पत्नी सिमरन और ड्राइवर के साथ किसी काम से कहीं जा रहे थे।
तभी गणेश मंदिर चौराहे पर लाल बत्ती पर उन्होने अपनी फॉच्यूर्नर कार को रोक। इसी दौरान पंजाब रोडवेज की बस ने उन्हे आकर टक्कर मार दी। जिससे कार को बोनट क्षतिग्रस्त हो गया। बताया जा रहा है कि लाल बत्ती पर पंजाब नंबर की दो रोडवेज बस सिंग्नल तोड़ते हुए निकल गई। वहीं तीसर बस ने उन्हे टक्कर मार दी।




















