राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान जयपुर में आज से होगा तीन दिवसीय आयुर्वेद कुंभ संयोजनम् का आयोजन

0
266
A one day national seminar on mental health will be organized at the National Institute of Ayurveda on Saturday
A one day national seminar on mental health will be organized at the National Institute of Ayurveda on Saturday

जयपुर। आयुर्वेद में अध्ययन कर रहे देशभर के नवआगंतुक विद्यार्थियों एवं शोधार्थियों को आयुर्वेद के समृद्ध ज्ञान से परिचय करवाने के लिए तीन दिवसीय आयुर्वेद कुंभ संयोजन 2024 का आयोजन आज से किया जा रहा है। कार्यक्रम का शुभारंभ जोरावर सिंह गेट स्थित राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान जयपुर में आज प्रातः 10 बजे उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी, डॉ प्रेमचंद बेरवा, जयपुर सांसद मंजू शर्मा, एन सी एस एम चेयरमैन जयंत देव पुजारी, राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान जयपुर के कुलपति प्रो. संजीव शर्मा, राजस्थान आयुर्वेद विश्वविद्यालय जोधपुर के कुलपति प्रो. प्रदीप कुमार प्रजापति, विश्व आयुर्वेद परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो. गोविंद सहाय शुक्ल करेंगे।

संयुक्त सचिव डॉ विपिन तंवर ने बताया संयोजन 2024 का आयोजन विश्व आयुर्वेद परिषद, राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान जयपुर एवं आयुर्वेद विश्वविद्यालय जोधपुर के संयुक्त तत्वावधान में 15 नवंबर से 17 नवंबर तक किया किया जाएगा। कार्यक्रम मे देशभर से लगभग तीन हजार आयुर्वेद विद्वान, शोधार्थी, शिक्षक, चिकित्सक शामिल होंगे। संयोजनम्-2024 का आयोजन विश्व आयुर्वेद परिषद, राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान जयपुर और डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन आयुर्वेद विश्वविद्यालय जोधपुर के संयुक्त तत्वावधान में हो रहा है।

तीन दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला में आयुर्वेद में अध्ययन कर रहे देशभर के नवआगंतुक विद्यार्थियों ओर शोधार्थियों को आयुर्वेद विद्वान, शिक्षक, चिकित्सक आयुर्वेद के समृद्ध ज्ञान की जानकारी देंगे। कार्यक्रम में उद्बोधनम, गतिविधि, नूतनम, कर्माभ्यासम , पोषणम, क्रीड़ानाम, अभिमंचनम के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों को किया जाएगा। आयुर्वेद में पेपर प्रेजेंटेशन और विभिन्न प्रतियोगिताओं स्लोगन, डिबेट, आशु भाषण, पोस्टर मेकिंग, सोशल मीडिया अवेयरनेस रील वीडियो, आयुर्वेद के प्रसार से जुड़े इन्नोवेटिव आईडिया, स्टार्टअप और एंटरप्रेन्योरशिप पर चर्चा की जाएगी।

आयुर्वेद में पंचकर्मा से जुड़ी चिकित्सा पद्धतियों पोटली, स्वेदन, शिरोधारा, नस्य, जलौका को प्रदर्शित करने के साथ प्रकृति परीक्षण के विषय में बताया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान चरक संहिता के श्लोक का सर्वाधिक संख्या में संगीत में गायन का विश्व रिकॉर्ड बनाया जाएगा। आपातकालीन परिस्थितियों में बेसिक लाइफ सपोर्ट कुपोषित बच्चों और लाइफस्टाइल डिसऑर्डर में उपयोग में आने वाले आहार, खेल गतिविधियों, और विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन भी किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here