श्रीमद्भागवत कथा में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

0
38

जयपुर। आदर्श नगर स्थित श्रीराम मंदिर में श्रीराम मंदिर प्रन्यास एवं श्री सनातन धर्म सभा के तत्वावधान में शुक्रवार को श्रीमद्भागवत कथा एवं श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का शुभारंभ श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ हुआ। कथा के दौरान मंदिर परिसर भजनों और जयकारों से गुंजायमान रहा। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने कथा का श्रवण कर भक्ति रस का आनंद लिया।

सभा के महामंत्री अनिल खुराना ने बताया कि कथा के प्रथम दिन प्रसिद्ध भागवताचार्य जैनेन्द्र कटारा ने श्रद्धालुओं को श्रीमद्भागवत के महात्म्य से अवगत कराया। उन्होंने शुकदेव जन्म और हिरण्याक्ष वध के प्रसंगों का भावपूर्ण वर्णन किया। कथा के दौरान श्रद्धालु भक्ति में लीन नजर आए।

उन्होंने बताया कि संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा 3 सितंबर तक प्रतिदिन शाम 4 से 7 बजे तक आयोजित होगी। कथा श्रृंखला में 31 अगस्त को श्रीकृष्ण जन्म का पावन प्रसंग धूमधाम से मनाया जाएगा।

वहीं 4 सितंबर को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर भगवान की नयनाभिराम झांकियां सजाई जाएंगी। मध्यरात्रि 12 बजे महाआरती होगी और इसके बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here