मादक पदार्थ की सप्लाई करती एक महिला तस्कर गिरफ्तार

0
424

जयपुर। प्रताप नगर थाना पुलिस और जिला स्पेशल टीम पूर्व में कार्रवाई करते हुए अवैध मादक पदार्थ गांजा की सप्लाई करने वाली एक महिला को गिरफ्तार कर उसके पास से 445 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा और बिक्री राशि के 3000 रुपए जप्त किए गए हैं। फिलहाल आरोपित महिला से पूछताछ की जा रही है।

पुलिस उपायुक्त जयपुर पूर्व कवेंद्र सिंह सागर ने बताया कि जयपुर शहर में चलाए जा रहे हैं ऑपरेशन क्लीन स्वीप अभियान के तहत प्रताप नगर थाना पुलिस और डीएसटी पूर्व ने कार्रवाई करते हुए मादक पदार्थ की तस्करी करने वाली महिला तस्कर सुमित्रा निवासी प्रताप नगर को गिरफ्तार किया है और उसके पास से 445 ग्राम गांजा बरामद किया है। पुलिस पूछताछ में और भी कई वारदात खुलने की आशंका जताई जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here