नौकरी का झांसा देकर युवक से ठगी

0
176

जयपुर। गांधी नगर थाना इलाके में नौकरी का झांसा देकर एक युवक से ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीडित के बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर जांच में जुटी है। पुलिस के अनुसार देवराला श्रीमाधोपुर निवासी सज्जन कुमार ने मामला दर्ज करवाया कि वाट्सअप पर एक ग्रुप बना हुआ था। इस ग्रुप की लड़की ने उसे वाट्सअप कॉल किया और अपना नाम नेहा बताया। ऑनलाइन नौकरी कर मोटा पैसा कमाने का लालच दिया।

इसके बाद युवती ने उसे एक लिंक भेजा। इससे वह उस कंपनी के ग्रुप से जुड़ गया। इसके बाद उससे अलग-अलग कई बार ऑनलाइन भुगतान करवाया गया। पीडिता ने चार-पांच बार में करीब 56 हजार से ज्यादा की राशि आरोपी के बताए नम्बरों पर डाल दिए। इसके बाद पीड़ित को अंत में केवल 37053 रुपए ही मिले। ठगी का अहसास होने पर पीड़ित ने पुलिस थाने पहुंच कर उसके साथ हुए ठगी के बारे में बताया। इस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here