June 29, 2025, 11:25 pm
spot_imgspot_img

आम पार्टी पूरी ताकत के साथ निकाय चुनाव की तैयारियों में जुटे: धीरज टोकस

जयपुर। राजधानी जयपुर में नवनियुक्ति प्रदेश प्रभारी धीरज टोकस और राष्ट्रीय प्रवक्ता घनेन्द्र भारद्वाज प्रदेशभर के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करने जयपुर पहुंचे। जहां प्रदेश अध्यक्ष नवीन पालीवाल के नेतृत्व कार्यकर्ताओं ने टोकस का जोरदार स्वागत किया।

जहां बैठक की शुरुआत अहमदाबाद विमान दुर्घटना में मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दो मिनट के मौन के साथ की गई। इसके बाद प्रदेश प्रदेश पदाधिकारी सम्मेलन की शुरुआत हुई। इस कार्यक्रम का संचालन प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक मिश्रा और प्रदेश उपाध्यक्ष शहनाज हिंदुस्तानी ने किया।

प्रदेश प्रभारी धीरज टोकस ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन को मजबूत करने के साथ साथ आप राजस्थान जनहित के मुद्दों को भी मजबूती से उठाएगी। साथ ही जल्द ही सभी जिलों में बैठक कर आगामी निकाय चुनाव की तैयारियां तेज की जाएगी।

राष्ट्रीय प्रवक्ता घनेन्द्र भारद्वाज ने कहा कि आम आदमी पार्टी देश की आम जनता की एकमात्र उम्मीद बन चुकी है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता को समाज के जरूरतमंद वर्ग के साथ खड़े रहकर सेवा का कार्य करने की अपील की।

प्रदेश अध्यक्ष नवीन पालीवाल ने बताया आम आदमी राजस्थान में बड़े बदलाव के लिए सीधे जनता से संवाद शुरू करेगी,जनता की आवाज बनकर सड़कों पर आंदोलन करेंगे और जनता के बीच से अच्छी छवि वाले लोगों को चुनाव लड़ाएंगे,राजस्थान की जनता बदलाव चाहती है। आप राजस्थान जनता को मजबूत विकल्प देगी। साथ ही आम आदमी पार्टी राजस्थान के युवाओं और किसानों को साथ लेकर बदलाव की मुहिम को आगे बढ़ाएगी। हम राजस्थान में बदलाव की लड़ाई मजबूती से लड़ेंगे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

25,000FansLike
15,000FollowersFollow
100,000SubscribersSubscribe

Amazon shopping

- Advertisement -

Latest Articles