July 27, 2024, 6:51 am
spot_imgspot_img

जानलेवा हमले के मामले में फरार आरोपित गिरफ्तार

जयपुर। एयरपोर्ट थाना पुलिस ने युवक पर जानलेवा हमले के मामले में फरार आरोपित को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित कुलदीप मीणा (22) गांव पीपलखेड़ा थाना रैणी हाल मालवीय नगर अलवर का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भिजवा दिया है। वहीं, इस मामले में एक आरोपी को पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका है।

महिला की चेन तोड भागे बदमाश

मानसरोवर इलाके में बाइक सवार बदमाश एक महिला की सोने की चेन तोड़ ले गए। पुलिस ने बताया सारथी रेजीडेंसी, मानसरोवर निवासी रश्मि गुप्ता ने मामला दर्ज करवाया है कि 2 अक्टूबर की देर शाम बेटे के साथ गोविन्द देव जी मंदिर से दर्शन कर घर लौट रही थी। इस दौरान रास्ते में होटल न्यू हवेली के सामने बाइक सवार बदमाश गले पर झपट्टा मार सोने की चेन लूट ले गए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

चोरों ने किया मकान में हाथ साफ

मानसरोवर थाना इलाके में परिवार को कामख्या माताजी मंदिर के दर्शन करने जाना भारी पड़ गया। सुने मकान का फायदा उठाते हुए अज्ञात नकबजन हजार रुपए नकद व चांदी के सामान चोरी कर फरार हो गए। वारदात की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर नकबजनों की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार मान्यावास,श्याम विहार निवासी जुगल शर्मा परिवार सहित कामाख्या माता जी के दर्शन करने गया हुआ था। तभी 3 अक्टूबर को अज्ञात नकबजन सुने मकान को अपना निशाना बनाते हुए अलमारी में रखे 80 हजार रुपए व चांदी के पुराने सिक्के लेकर फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

25,000FansLike
15,000FollowersFollow
100,000SubscribersSubscribe

Amazon shopping

- Advertisement -

Latest Articles