दिनदहाड़े ज्वैलरी की दुकान पर डकैती डालने के मामले में तीन साल से फरार आरोपी गिरफ्तार

0
292

जयपुर। चौमूं में तीन साल पहले दिनदहाड़े ज्वैलरी की दुकान में डकैती डालने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी विक्रम बराड उर्फ विक्रमजीत विदेश में फरारी डाल रहा था। डकैती के मुख्य सरगना सुमेर सिंह सहित 9 लोगों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। इंदिरा कॉलोनी निवासी महेंद्र कुमार सोनी ने इस सम्बंध में मामला दर्ज करवाया था।

घटना 11 अप्रेल 21 की है। इसमें बदमाश 1222500 रुपए, 500 ग्राम 24 कैरेट सोना, डेढ़ किलो चांदी के जेवरात सहित अन्य सामान ले गए थे। बदमाश चार-पांच बाइक पर सवार होकर आए थे और बंदूक की नोंक पर वारदात को अंजाम दिया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here