July 27, 2024, 6:39 am
spot_imgspot_img

राजस्थान पुलिस सेवा परिषद के कार्यकारिणी चुनाव में आरपीएस रामनिवास विश्नोई बने अध्यक्ष, वहीं शिल्पा चौधरी बनी महासचिव

जयपुर। राजस्थान पुलिस सेवा परिषद की कार्यकारिणी के चुनाव रविवार को सम्पन्न हुए। जिसमें अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद के लिए 502 ऑनलाईन एवं 54 ऑफलाईन सहित 816 मत प्राप्त हुए। जिसके आधार पर एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष, महासचिव, संयुक्त सचिव ( प्रथम), संयुक्त सचिव (द्वितीय), कोषाध्यक्ष, सहायक कोषाध्यक्ष पद के लिए एक आवेदन एवं सदस्य पद के लिये चार आवेदन प्रपत्र प्राप्त होने पर कार्यकारिणी घोषित की गई।

चुनाव अधिकारी सरिता सिंह (अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक) ने बताया कि राजस्थान पुलिस सेवा परिषद की कार्यकारिणी के चुनाव रविवार को सम्पन्न हुए। इस चुनाव में रामनिवास विश्नोई अध्यक्ष निर्वाचित हुए। इसके अलावा महासचिव पद पर शिल्पा चौधरी निर्विरोध चुनी हुई। अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन 616 मत प्राप्त हुए। रामनिवास विश्नोई 105 वोटो से विजय हुए।

इसके अलावा उपाध्यक्ष प्रथम पद पर उज्जवल शर्मा और उपाध्यक्ष द्वितीय पद सीमा हिंगोनिया निर्वाचित हुए। शिवकुमार भारद्वाज संयुक्त सचिव प्रथम और संजय आर्य संयुक्त सचिव द्वितीय पद, मुकेश चैधरी कोषाध्यक्ष और पिंटू कुमार सहायक कोषाध्यक्ष तथा सदस्य के रूप में फूलचंद मीणा, हेमराज, नरेश कुमार शर्मा और आलोक कुमार निर्विरोध चुने गए।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

25,000FansLike
15,000FollowersFollow
100,000SubscribersSubscribe

Amazon shopping

- Advertisement -

Latest Articles