वनरक्षक भर्ती परीक्षा में डमी अभ्यर्थी बैठाने का आरोपी गिरफ्तार

0
23

जयपुर। स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) ने वनरक्षक भर्ती परीक्षा-2022 में डमी अभ्यर्थी बैठाकर नौकरी दिलवाने के मामले में दस हजार रुपए के इनामी आरोपी सौरभ मीणा उर्फ टिंकू मीणा (30) निवासी भुसावर जिला भरतपुर को गिरफ्तार किया है। आरोपी को 23 नवंबर 2026 को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है।

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजी) एसओजी विशाल बंसल ने बताया कि राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड जयपुर की ओर से आयोजित वनरक्षक भर्ती परीक्षा-2022 में गड़बड़ी को लेकर 26 सितंबर 2025 को एसओजी थाने में प्रकरण दर्ज किया गया था।

जहां एसओजी की जांच में सामने आया कि मूल अभ्यर्थी भारत मीणा (28) निवासी भुसावर जिला भरतपुर की जगह डमी अभ्यर्थी दिनेश कुमार बिश्नोई (29) निवासी सांचौर जिला जालौर ने परीक्षा दी थी। डमी अभ्यर्थी दिनेश कुमार को एसओजी पहले ही 24 अक्टूबर 2026 को गिरफ्तार कर चुकी है।

एसओजी के अनुसार सौरभ मीणा उर्फ टिंकू और मूल अभ्यर्थी भारत मीणा एक ही परिवार के हैं। सौरभ लगातार दिनेश कुमार विश्नोई के संपर्क में था। वह उसे जयपुर के जगतपुरा से निजी टैक्सी में बैठाकर भरतपुर स्थित परीक्षा केंद्र ले गया था। जहां दिनेश ने भारत मीणा के स्थान पर परीक्षा दी थी। इस मामले में सौरभ की मध्यस्थता सामने आने पर उसकी तलाश की जा रही थी और उस पर 10 हजार रुपए का इनाम घोषित था। एसओजी के अनुसार आरोपी का पुलिस रिमांड प्राप्त कर पूछताछ की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here