तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर आगे चल रहे ट्रॉले में जा घुसी, तीन युवकों की मौत

0
25

कोटपुतली—बहरोड़/जयपुर। दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-48 पर बहरोड़ क्षेत्र में मंगलवार—बुधवार की मध्यरात्रि को भीषण सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा दहमी फ्लाईओवर के पास रात करीब एक बजे हुआ, जहां तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर आगे चल रहे ट्रॉले में जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार युवक अंदर फंस गए।

बहरोड़ कोतवाली के कार्यवाहक थाना अधिकारी सूबे सिंह ने बताया कि सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। हादसे में मुंडनवाड़ा निवासी हरीश कुमार पुत्र राजेश यादव, देवेंद्र पुत्र छोटेलाल प्रजापत और हेमंत पुत्र ओमप्रकाश प्रजापत की मौके पर ही मौत हो गई। घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया।

पांचों युवक बहरोड़ के भगवाड़ी से कार में सवार होकर अपने गांव मुंडनवाड़ा लौट रहे थे। हादसे के बाद तीनों शव बहरोड़ अस्पताल की मोर्चरी में रखवाए गए। बुधवार को परिजनों की मौजूदगी में पोस्टमार्टम के बाद शव सौंप दिए गए। एक साथ तीन युवकों की मौत से मुंडनवाड़ा गांव में शोक की लहर छा गई। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here