आमेर घूमने आई जापानी पर्यटक से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार 

0
32

जयपुर। आमेर और जयगढ़ महल घूमने आई एक जापानी महिला पर्यटक के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। इस मामले में आमेर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

​पुलिस उपायुक्त (उत्तर)  करन शर्मा ने बताया कि एक जापानी महिला पर्यटक ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 5 अप्रैल 2026 को जब वह आमेर और जयगढ़ महल के बीच भ्रमण पर थी, तब 3-4 युवकों ने उसके साथ छेड़छाड़ की। इस शिकायत पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा  के तहत मुकदमा नंबर  दर्ज कर जांच शुरू की।

अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त नीरज कुमार पाठक और एसीपी आमेर सुरेंद्र सिंह राणावत के निर्देशन में थानाधिकारी डॉ. गौतम डोटासरा के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने आमेर महल से लेकर जयपुर शहर की ओर जाने वाले रास्तों पर लगे करीब 250 से 300 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में आरोपी और उनकी बाइक के नंबर ट्रेस होने के बाद पुलिस उन तक पहुँचने में सफल रही। ​पुलिस ने इस मामले में आरोपी अमुम्दीन उर्फ आमीर (24) निवासी बाबू का टीबा (रामगंज) को गिरफ्तार कर लिया है। इस प्रकरण में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं।  

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here