मोबाइल चोरी कर डिजिटल पेमेंट से लाखों की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

0
83
Police headquarters issued advisory regarding cyber fraud
Police headquarters issued advisory regarding cyber fraud

जयपुर। रामनगरिया थाना पुलिस ने मोबाइल चोरी के बाद डिजिटल पेमेंट ऐप के जरिए बैंक खाते से लाखों रुपए निकालने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया सैमसंग एंड्रॉयड मोबाइल और 90 हजार रुपए नकद बरामद किए हैं।

डीसीपी (पूर्व) रंजिता शर्मा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी संजय कुमार मीना (28) निवासी दौसा है। उसके खिलाफ पूर्व में भी मानपुर, बांदीकुई और जयपुर के खो नागोरियान थानों में चोरी सहित अन्य आपराधिक मामले दर्ज हैं।

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी ने 12 मार्च की रात जगदीश प्रसाद मीना के निर्माणाधीन मकान से मोबाइल चोरी किया था। इसके बाद उसने मोबाइल में फोन-पे ऐप डाउनलोड कर परिचितों के बैंक खातों में कई ट्रांजेक्शन किए और पीड़ित के खाते से कुल 7 लाख 38 हजार रुपए निकाल लिए।

घटना का खुलासा 21 मार्च को हुआ, जब पीड़ित ने अपने बैंक खाते की जांच की और रुपए निकाले जाने की जानकारी मिली। इसके बाद रामनगरिया थाने में मामला दर्ज कराया गया।

पुलिस की विशेष टीम ने मुखबिर की सूचना पर 31 मार्च को आरोपी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी ने ठगी की रकम का कुछ हिस्सा ऑनलाइन गेमिंग और अन्य शौक पूरे करने में खर्च कर दिया।
फिलहाल पुलिस ने आरोपी से 90 हजार रुपए नकद और चोरी किया गया मोबाइल बरामद कर लिया है। मामले में आगे की जांच जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here