डॉक्टर के पास ले जाने के बहाने नाबालिग को गार्डन ले गया, अश्लील हरकत का आरोपी गिरफ्तार

0
33
Cunning thief arrested for stealing ₹3 lakh from a marriage garden.

जयपुर। जवाहर सर्किल थाना पुलिस ने पोक्सो एक्ट के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए 51 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पीड़िता के दादा का परिचित था और जयपुर में उसका स्थानीय संरक्षक बनकर देखभाल कर रहा था। आरोप है कि वह नाबालिग को डॉक्टर को दिखाने के बहाने कार से जवाहर सर्किल गार्डन ले गया और वहां उसके साथ अश्लील हरकत की।

जयपुर पूर्व डीसीपी रंजीता शर्मा ने बताया कि पीड़िता ने 11 अगस्त को अपनी मां के साथ थाने पहुंचकर रिपोर्ट दी थी। रिपोर्ट के अनुसार 26 जुलाई को आरोपी रामप्रवेश उर्फ राजेश यादव पीड़िता को डॉक्टर के पास ले जाने की बात कहकर उसके पीजी से कार में बैठाकर ले गया। इसके बाद उसे जवाहर सर्किल गार्डन ले जाकर छेड़छाड़ और बैड टच किया।

पीड़िता की रिपोर्ट पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए एडीसीपी जयपुर पूर्व पारस जैन के निर्देशन और एसीपी मालवीय नगर शिवदयाल के सुपरविजन में थानाधिकारी महेश चंद्र के नेतृत्व में टीम गठित की गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी रामप्रवेश उर्फ राजेश यादव (51) को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी मूल रूप से देवरिया, उत्तर प्रदेश का रहने वाला है और वर्तमान में बगरू, जयपुर में रह रहा था। पुलिस टीम में थानाधिकारी महेश चंद्र, उप निरीक्षक लट्टू प्रसाद, कांस्टेबल भंवरलाल और आशीष शामिल रहे। मामले में पुलिस की जांच जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here