नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी दबोचा

0
47

जयपुर। सोडाला थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो नाबालिग बहनों के साथ हुए दुष्कर्म के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे 5 हजार रुपये के इनामी अपराधी नोशाद अब्बास को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ पहले से ही अपहरण और दुष्कर्म के गंभीर मामले दर्ज हैं।

पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) राजर्षि राज ने बताया कि मार्च 2025 में सोडाला क्षेत्र से 13 और 17 साल की दो सगी बहनें लापता हो गई थी । पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों बालिकाओं को दस्तयाब किया, उन्होंने जांच के दौरान तीन अलग-अलग लोगों द्वारा दुष्कर्म किए जाने की बात बताई। इस मामले में पुलिस पूर्व में ही 07 आरोपियों को सलाखों के पीछे भेज चुकी है।

वहीं इस मामले में इनामी बदमाश नौशाद अब्बास (25) निवासी हसनपुरा (सदर) न केवल सोडाला के इस संवेदनशील मामले में वांछित था, बल्कि सदर थाने में दर्ज एक युवती को भगाने के मामले में भी फरार चल रहा था । लगातार ठिकाने बदलने के कारण उसकी गिरफ्तारी पुलिस के लिए चुनौती बनी हुई थी जिसके बाद उस पर इनाम घोषित किया गया था।

इसके बाद एसीपी सोडाला सुनील प्रसाद शर्मा के निर्देशन में थानाधिकारी बलबीर सिंह के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई । टीम ने तकनीकी विश्लेषण और मुखबिरों के जाल की मदद से आरोपी के छिपने के संभावित ठिकानों पर दबिश दी और आखिरकार उसे डिटेन कर गिरफ्तार कर लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here