July 27, 2024, 7:29 am
spot_imgspot_img

मुंबई से जयपुर आई एक्ट्रेस से होटल में दुष्कर्म

जयपुर। आमेर थाना इलाके में मुम्बई से जयपुर एक शूटिंग के लिए आई एक एक्ट्रेस के साथ होटल में दुष्कर्म करने मामला सामने आया है। होटल में रुकने के दौरान साथी एक्टर ने कॉफी में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। फिर बेहोशी की हालत में रेप कर अश्लील वीडियो बना लिया। मुंबई पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर जीरो नंबर एफआईआर काटकर आमेर थाने को भेजी है। आमेर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने बताया कि अंधेरी मुंबई में रहने वाली 34 वर्षीय वेब फिल्म एक्ट्रेस ने मामला दर्ज करवाया कि साल 2010 से मुंबई में रहकर फिल्मों में काम कर रही है। साल 2019 में मुंबई में काम करते समय शूटिंग के दौरान गौरव सिंह से मुलाकात हुई थी। एक ही प्रोफेशन के कारण बातचीत होने लगी। इस दौरान वेब फिल्म में एक साथ काम करने से मना करने पर गौरव सिंह नाराज हो गया। साल 2023 में वेब फिल्म की शूटिंग के लिए जयपुर आई थी। मुंबई एयरपोर्ट पर गौरव सिंह मिला।

प्रोड्यूसर ने पूछने पर बताया कि गौरव सिंह फिल्म में मुख्य भूमिका करने जा रहे हैं। ऐतराज करने पर इस बार शूट कर फिर दोबारा कास्ट नहीं करने के लिए कहा। वह और गौरव सिंह वेब फिल्म की टीम के साथ एक ही फ्लाइट में जयपुर आए। शूटिंग के दौरान कुकस के एक होटल में रुके। दोपहर के समय गौरव सिंह उसके रूम में कॉफी के लिए आया। बातचीत के दौरान खुद के लिए और उसके लिए कॉफी बनाई। कॉफी पीने के बाद बात करते हुए नींद आ गई। अगले दिन सुबह नींद खुलने पर गौरव सिंह कमरे में ही था। तुम्हारे बेहोश होने के कारण वह यहीं सो गया था। शूटिंग के बाद गौरव सिंह उससे मिलने कमरे में आया। आरोपी गौरव सिंह ने अपने मोबाइल में उसके साथ रेप करते हुए का वीडियो दिखाया। विरोध करने पर मारपीट कर जबरन दुष्कर्म किया।

पीड़िता ने बताया- वीडियो वायरल की धमकी देने पर शूटिंग के दौरान पीड़िता चुपचाप रही। शूटिंग पूरी कर मुंबई लौटने पर आरोपी गौरव सिंह उसके घर आया। गलती होने की बात कहकर पुलिस में शिकायत नहीं करने के लिए कहा और शादी करने का ऑफर किया। गौरव के पास अश्लील वीडियो होने के कारण डर के मारे उसने शादी करने का ऑफर स्वीकार कर लिया। शादी करने का झांसा देकर आरोपी गौरव सिंह उसके साथ दुष्कर्म करने लगा। शादी करने का दबाव बनाने पर मारपीट करने लगा। जनवरी-2024 में जबरन मारपीट कर दुष्कर्म किया। उसके बाद कॉल उठाना बंद कर दिया।

फेसबुक-इंस्टाग्राम पर भी ब्लॉक कर दिया। दूरी बनाने पर धोखे का पता चलने पर पीड़िता ने मुंबई पुलिस को शिकायत दी। आमेर थानाधिकारी अंतिम शर्मा का कहना है कि मुंबई पुलिस की ओर से भेजी जीरो नंबर एफआईआर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पीड़िता ने अपने ही साथी एक्टर पर शादी का झांसा देकर रेप की शिकायत की है। बयानों के लिए पीड़िता से कॉन्टैक्ट किया गया था। जयपुर आने के बाद पीड़िता के बयान दर्ज किए जाएंगे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

25,000FansLike
15,000FollowersFollow
100,000SubscribersSubscribe

Amazon shopping

- Advertisement -

Latest Articles