जयपुर। गांधी नगर थाना इलाके में एक युवती से दुष्कर्म कर उसका वीडियो सोशल मीडिया पर डालने का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर बहन का अश्लील विडियो देखकर युवक अपनी बहन के साथ थाने पहुंचा। पुलिस ने मामले की गंभीरता को ध्यान में रखकर आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं।
थानाधिकारी राजकुमार ने बताया कि युवती ने शिकायत दी है कि एक युवक ने उसका अश्लील वीडियो बनाया। उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। यह अश्लील वीडियो एक वॉट्सऐप ग्रुप पर आया। इसमें पीड़िता का भाई भी जुड़ा हुआ था। भाई ने बहन को वीडियो के बारे में जानकारी दी।
आरोपी ने वीडियो में केवल पीड़िता को दिखाया। खुद को छिपा लिया। वीडियो वायरल करने पर पीड़िता ने फोन किया तो आरोपी ने उसे धमकाना शुरू कर दिया। इस पर पीड़ित लड़की गांधी नगर थाने पहुंची। युवक के खिलाफ गांधी नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई। युवती ने युवक के खिलाफ दुष्कर्म करने का भी आरोप लगाया है।




















