गांजा बेचते एक आरोपी को दबोचा, 1.90 किलो गांजा जब्त

0
130
An accused was caught selling ganja, 1.90 kg ganja was seized
An accused was caught selling ganja, 1.90 kg ganja was seized

जयपुर। ट्रांसपोर्ट नगर थाना पुलिस ने गांजा बेचते एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। पुलिस तलाशी में 1.90 किलो गांजा जब्त किया गया। पूछताछ में आरोपी ने पिछले काफी समय से गांजा सप्लाई का काम करना बताया है। काफी संख्या में कस्टमर उसे ढूंढते हुए खुद गांजा खरीदने आते है।

डीसीपी (ईस्ट) तेजस्विनी गौतम ने बताया कि गांजा बेचते आरोपी प्रेम सिंह उर्फ हुकुम सिंह (47) निवासी नायको का टीबा ट्रांसपोर्ट नगर को अरेस्ट किया है। मुखबिर से सूचना मिली कि ट्रांसपोर्ट नगर में रोडवेज बस डिपो के पास एक व्यक्ति गांजा बेच रहा है। पुलिस टीम ने सूचना पर घेराबंदी कर संदिग्ध को धर-दबोचा। तलाशी में उसके पास गांजा मिला। पुलिस ने गांजा सप्लायर प्रेम सिंह उर्फ हुकम सिंह को अरेस्ट किया। उसके पास मिले 1.90 किलो गांजा जब्त किया गया।

पूछताछ में सामने आया है कि वह गांजा पीने का आदी है। उसके साथ बस्ती में रहने वाले से गांजा खरीद कर बेचता है। इससे उसकी कमाई भी हो जाती है। छोटी-छोटी पूड़िया में गांजा बांधकर 100-200 रुपए में बेचता है। काफी संख्या में उसके कस्टमर बन गए हैं। जो उसे ढूंढते हुए खुद गांजा खरीदने आ जाते है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here