नौकर कारोबारी के घर से 30 लाख रुपए लेकर फरार

0
350

जयपुर। विद्याधर नगर थाना इलाके में मालिक की अनुपस्थिति का लाभ उठाकर नौकर 30 लाख रुपए लेकर चंपत हो गया। आरोपी को दो महीने पहले ही काम पर रखा था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जांच अधिकारी एएसआई लक्ष्मण सिंह ने बताया कि सेक्टर-10 विद्याधर नगर निवासी बिजनेसमैन आनंद परसरामपुरिया (43) ने मामला दर्ज करवाया कि वह अपने परिवार के साथ यहां रहते हैं। करीब 2 महीने पहले जानकार के जरिए बिहार निवासी राजेश को घरेलू काम के लिए रखा था। घरेलू नौकर राजेश दिन में काम के बाद रात को घर में सर्वेंट क्वार्टर में रहता था। बिजनेसमैन ने पिछले दिनों किसी पेमेंट के चलते 30 लाख रुपए का बैग घर लाकर अलमारी में रखा था।

आरोप है कि घरेलू नौकर राजेश ने मौका पाकर अलमारी का लॉक खोलकर 30 लाख रुपए चोरी कर लिए। शनिवार दोपहर को बिजनेसमैन को अपनी मां के छत से गिरने की इमोशनल स्टोरी सुनाई। बिजनेसमैन आनंद ने मदद के लिए रुपए देकर ड्राइवर के साथ कार में उसे सिंधी कैंप बस स्टेंड भिजवा दिया। सोमवार को अलमारी खोलने पर 30 लाख रुपए गायब मिले। घरेलू नौकर राजेश के रुपए चोरी कर भागने के शक पर विद्याधर नगर थाने में मामला दर्ज करवाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here