एसी का कॉपर वायर चुराने वाला गिरफ्तार: 6.397 किलो तार बरामद

0
48

जयपुर। नाहरगढ़ थाना पुलिस ने निर्माणाधीन मकान से एसी का कॉपर वायर चोरी करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी किए गए 6.397 किलोग्राम कॉपर वायर बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, आरोपी नशे का आदी है और नशे की पूर्ति के लिए सूने व निर्माणाधीन मकानों को निशाना बनाता था।

पुलिस उपायुक्त जयपुर उत्तर करण शर्मा ने बताया कि नाहरगढ़ थाना पुलिस ने निर्माणाधीन मकान से एसी का कॉपर वायर चोरी करने के मामले में नूर आलम (30) को गिरफ्तार किया। वह मूल रूप से गांव धर्मपुर बारसोई, थाना आबादपुर, जिला कटिहार, बिहार का निवासी है और वर्तमान में नाहरी का नाका, शास्त्री नगर स्थित मक्का मस्जिद के पास रह रहा था।

पूछताछ में सामने आया कि आरोपी रात के समय कचरा बीनने के बहाने सूने और निर्माणाधीन मकानों की रेकी करता था और मौका पाकर चोरी कर लेता था। उसके खिलाफ जयपुर शहर के विभिन्न थानों में पहले भी मामले दर्ज हैं, जिनमें संजय सर्किल थाने के वर्ष 2025 और 2026 के मामले शामिल हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here