चारू मीणा एपीआरओ से पदोन्नत होकर बनीं पीआरओ: जयपुर कलेक्ट्रेट में संभाला कार्यभार

0
44

जयपुर। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग राजस्थान की ओर से जारी पदोन्नति आदेश के तहत चारू मीणा को सहायक जनसंपर्क अधिकारी (एपीआरओ) से जनसंपर्क अधिकारी (पीआरओ) पद पर पदोन्नत किया गया है। उन्होंने जयपुर कलेक्ट्रेट स्थित सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय में पीआरओ का कार्यभार संभाल लिया।

चारू मीणा जयपुर सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय में एपीआरओ के पद पर कार्यरत थीं। विभागीय आदेश की अनुपालना में उन्होंने उपनिदेशक हेमंत सिंह को कार्यग्रहण प्रतिवेदन प्रस्तुत कर नए पद का कार्यभार ग्रहण किया।

उनकी पदोन्नति पर कार्यालय के अधिकारियों और कर्मचारियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उपनिदेशक मानसिंह मीणा, राजेश भीमवाल, रतन लाल सैनी, जितेन्द्र कसाना, आशिमा सोनी, हितेश महरिया, अनिल सैनी, दिनेश सैनी और विशाल सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here